सहारनपुर, फरवरी 8 -- गंगोह। नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मोहल्ला गुजरान स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर जांच की। जिससे मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मच गया। ऑनलाइन शिकायत द्वारा नशीली दवाओं की बिक्री का आरोप लगाया गया था। जिसपर संज्ञान लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा देर शाम मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और स्टॉक, बिलिंग तथा दवा वितरण से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की और मेडिकल स्टोर से कुछ दवाओं के सैंपल भी सील किए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...