सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- परिहार। सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेला पुलिस, एसएसबी 51वीं वाहिनी व स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने मच्छपकौनी में छापेमारी कर नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की। कार्रवाई में एक घर से 680 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप, 454 पीस नशीली टेबलेट व एक मोबाइल बरामद किया गया। मौके से गृहस्वामी स्वर्गीय बद्री प्रसाद गुप्ता के पुत्र कमलेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को सूचना के बाद एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक मिश्रा व बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग के नेतृत्व में पुलिस व जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान कमलेश गुप्ता के घर की तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई। पूछताछ में साम...