रांची, जून 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोक के लिए जागरुकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए हैं। इसे 26 जून तक राज्यस्तर पर चलाया जाएगा। यह निर्देश आरयू, डीएसपीएमयू, झारखंड रक्षा शक्ति विवि, विनोबा भावे विवि, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि, सिदो-कान्हू मुर्मू विवि, नीलांबर-पीतांबर विवि, कोल्हान विवि व जमशेदपुर महिला विवि समेत राज्य के सभी विवि को भेजा गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त सचिव राजेश साह ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को जारी पत्र में कहा है कि वे अपने-अपने संस्थानों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों और नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले सामाजिक, शारीरिक व मानसिक नुकसान के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम करा...