नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा, कई हिरासत में
मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने क्षेत्र के एक गांव में दबिश देकर नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस टीम ने कई लोगों को हिरासत में लेकर लाखों के कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद किए है। पुलिस पूरे गिरोह की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।क्षेत्र के एक गांव में एक मकान में एक व्यक्ति ने मेडिकल स्टोर संचालित कर रखा था। जिसका गोदाम भी बनाया गया था। पुलिस ने दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और डाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड साल्ट के कैप्सूल समेत इंजेक्शन बरामद किए हैं। लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की नशीली दवाएं बताई जा रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस की कई टीम लगाकर इसे गिरोह की जांच कराई जा रही है। पकड़े गए लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.