उन्नाव, मार्च 14 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के नेवलापुर गांव की रहने वाली युवती ने शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में नशीली नींद की गोलियां निगलने से हालत बिगड़ गई। नेवलापुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय शशि पत्नी अंकुर ने अज्ञात कारणों के चलते नींद की गोलियां निगल लीं। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन घबराकर उसे तत्काल सीएचसी बांगरमऊ लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती से यह कदम क्यों उठाया गया ? इसका कारण परिजन भी स्पष्ट नहीं कर सके है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.