एटा, दिसम्बर 21 -- कोतवाली नगर के मोहल्ला श्याम बिहार कालोनी निवासी योगेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले कार बेचने के लिए ओएलएक्स एप पर फोटो डाले थे। एक युवक ने कॉल कर कार खरीदने की बात कही थी। शनिवार को दो लोगों ने कॉल कर बस स्टैंड बुलाया। पीड़ित कार दिखाने के लिए पहुंच गए। जहरखुरानों ने कार चेक करने के लिए चलाने की बात कही। जीटी रोड पर कार लेकर पहुंचे और एक ढाबे पर आकर रोक ली। आरोप है कि कोल्डड्रिंक लेकर आया। जिसे पीने के बाद जहरखुरानों ने पीड़ित को बाहर उतार दिया और वह कार लेकर भाग गए। जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पहले भी संपर्क किया था और दोनों ने अपने-आप को जिला औरेया का बताया था। पीड़ित के भाई नवीन कुमार ने अज्ञात दो आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी ह...