धनबाद, मई 23 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना क्षेत्र की बस्ताकोला लिवट्री कॉलोनी में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने किराना व्यवसायी उमेश कुमार यादव के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और करीब दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण तथा 12 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में झरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- ग्रिल व्यवसायी के घर से लाखों की चोरीचोरी की घटना भुक्तभोगी उमेश कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात अत्यधिक गर्मी होने के कारण उनकी पत्नी पिंकी देवी घर का दरवाजा खोलकर सो रही थीं। इसी का फायदा उठाकर चोर चहारदीवारी फांदकर घर के भीतर दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी से 12 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्...