वाराणसी, अप्रैल 10 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। रखौना गांव स्थित रिंग रोड के समीप गुरुवार रात शातिर चोरों ने ट्रक चालक और खलासी पर नशीला स्प्रे कर नगदी और मोबाइल पार कर दिया। शिकायत के आधार पर मिर्जामुराद पुलिस छानबीन में जुटी है।देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोढ़ निवासी चालक भुरिक यादव तथा खलासी दुर्गेश यादव गुरुवार रात एक ढाबे पर भोजन के बाद केबिन में खिड़की बंद कर सो गए। देर रात चोरों ने कटर से ट्रक की खिड़की का शीशा काट दिया और सो रहे चालक एवं खलासी के मुंह पर नशीला स्प्रे कर दिया। इसके बाद चोरों ने चालक की जेब से करीब 6 हजार नगद एवं एंड्रॉयड मोबाइल फोन पार कर दिया। शुक्रवार भोर में जब दोनों की नींद खुली तो खिड़की का शीशा कटा देख उनके होश उड़ गए। जेब से रुपये एवं मोबाइल गायब मिले। चालक ने किसी का फोन मांगकर अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.