कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। घाटमपुर से नौबस्ता आ रही ऑटो सवार महिला से पांच लाख के जेवर की टप्पेबाजी हो गई। सवारी बनकर बैठी शातिर महिलाओं ने मुंह के सामने नशीला पाउडर उड़ाकर उन्हें बेसुध कर वारदात को अंजाम दिया। जब महिला बहन के घर पहुंची तो उन्हें टप्पेबाजी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन सीमा विवाद होने पर उन्होंने डीसीपी दक्षिण से गुहार लगाई। इसके बाद हनुमंत विहार पुलिस ने आरोपितों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। घाटमपुर के नौरंगा निवासी किरन सचान ने बताया कि उनकी बहन ऊषा सचान नौबस्ता के सागरपुरी में रहती हैं। वह बहन के घर आने के लिए मंगलवार सुबह ऑटो में बैठीं, जिसमें एक और महिला सवार थी। जहांगीराबाद के पास ऑटो में दो और महिलाएं आकर बैठ गईं। इसी बीच उनमें से एक महिला ने पर्स से पान मसाले जैसी पुड़िया निकाल...