संभल, फरवरी 27 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव गुन्नौर हीरापुर उर्फ इटऊआ में भैंस चोरी का एक प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गया। परिजनों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी शंभू जाटव पुत्र राजेन्द्र जाटव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी की रात लगभग 10 बजे उनकी बहन रूबी घर के बाहर बने पशुबाड़े में भैंसों को चारा डालने गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद एक युवक ने रूबी को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह चीखते हुए चारपाई पर गिरकर अचेत हो गई। बहन की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एक युवक भैंस खोलकर ले जाने का प्रयास कर रहा है। परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे भैंस समेत पकड़ ...