नशीला पदार्थ सुंघाकर की लूट
फतेहपुर, मई 6 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि 29 अप्रैल की शाम वह आनंद विहार (गाजियाबाद) से बस द्वारा घर लौट रहा था। रास्ते में उसके बगल बैठे अज्ञात व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसका बैग, मोबाइल व नकदी गायब थी। बैग में आधार, पैन, डीएल, एटीएम कार्ड समेत शैक्षिक दस्तावेज और 15 हजार रुपये थे। आरोपी ने मोबाइल का दुरुपयोग कर 30 अप्रैल से दो मई के बीच यूपीआई व एटीएम से दो खातों से कुल 98 हजार 500 रुपये निकाल लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। यह भी पढ़ें- युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.