गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में बदमाश ने चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा चोरी कर लिया। करहेड़ा कॉलोनी निवासी रणधीर ई-रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर की शाम पांच बजे एक व्यक्ति सवारी बन ई-रिक्शा में बैठा और लाजपतनगर पहुंचने पर उसने नशीला पदार्थ उन्हें सुंघा दिया। होश आया तो वह सड़क किनारे पड़े थे और ई-रिक्शा गायब था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...