हरदोई, मई 16 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के विराजी खेड़ा गांव निवासी 48 वर्षीय किसान रामसहाय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, रामसहाय शुक्रवार शाम रोज की तरह नशीला पदार्थ पीकर घर पहुंचे थे। इसके बाद वह कमरे में जाकर बिस्तर पर लेट गए। कुछ देर बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटना के बाद से बदहवास हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी तबीयत, मौत शुरुआती तौर पर अत्यधिक नशीला पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गा...