गुड़गांव, जून 1 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। एक होटल के कमरे में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पीड़िता गुरुग्राम के ही एक पीजी में रहती है। रविवार को युवती सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक होटल में उसको दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि वहां मौजूद आरोपी ने युवती को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। इसमें पहले से ही कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसे पीते ही युवती बेहोशी की हालत में आ गई। जब युवती अपनी सुध-बुध खो बैठी, तो आरोपी ने उसकी बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती को होश आया और उसने इस घिनौनी हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जुबान ख...