अलीगढ़, अप्रैल 20 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव के दो युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर अलीगढ़ के किसी होटल में ले गए और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पीला दिया। जब युवती अचेत अवस्था में हो गई तो युवकों ने युवती के साथ बलात्कार किया गया। युवती ने घटना की रिपोर्ट दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ दर्ज करा दी गई है। युवती के अनुसार आरोपी रोहित पुत्र वीरेंद्र सिंह तथा रोहित पुत्र जयप्रकाश सिंह बहला-फुसलाकर बहाने से पीड़िता को अलीगढ़ ले गए जहां सूतमील चौराहे के पास के एक होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। उसके बाद आरोपियों द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म किया। किसी प्रकार युवती ने गांव जाकर अपने परिजनों को आपबीती बताई और थाने जाकर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस युवती का डाक्टरी ...