नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से गैंगरेप, धर्म परिवर्तन कर निकाह का आरोप
कुशीनगर, मई 26 -- कुशीनगर, निज संवाददाता। तमकुहीराज थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने, धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार युवती के साथ यह सब बीते दो वर्ष में हुआ। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि दो वर्ष पूर्व वह किसी काम से दाहूगंज बाजार गई थी। वहां उसकी मुलाकात दुकानदार पवन सोनी से हुई। बातचीत के दौरान दुकानदार ने मुन्नीपट्टी निवासी जियाउद्दीन को अपना परिचित बताते हुए कहा कि वह उसके काम में मदद करेगा। आरोप है कि दुकानदार ने युवती का मोबाइल नंबर जियाउद्दीन को दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन दोनों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.