आगरा, मार्च 14 -- एसएन मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आई महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। युवक ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। आरोपित उसके कानों के कुंडल उतारकर फरार हो गया। होश आने पर महिला ने पति को फोन कर जानकारी दी। पीड़िता नविता निवासी किशोरपुरा, जगदीशपुरा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को वह एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद वह कालीबाड़ी चौराहा होते हुए पैदल सेंट जॉन्स की ओर जा रही थी। रास्ते में प्यास लगने पर एक व्यक्ति मिला। उसने पानी की बोतल दी। पानी पीते ही महिला को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपित और उसका एक साथी उसके कानों के कुंडल उतारकर ले गए। होश आने पर महिला ने खुद को मंदिर के पास बैठा पाय...