गंगापार, फरवरी 17 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मिर्जापुर-प्रयागराज राजमार्ग पर दिल्ली से घर लौट रहे दो युवकों को बोलेरो सवार बदमाशों ने नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया। बेहोशी की हालत में युवकों को सड़क किनारे उतारकर आरोपी नकदी, मोबाइल और सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेजा तहसील क्षेत्र के मुड़वान जिगना निवासी अनुज यादव और अतरैला भाव सिंह का पूरा निवासी उमेश मौर्य दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे दोनों प्रयागराज जंक्शन पहुंचे और वहां से नैनी लेप्रोसी के पास तक ऑटो से आए। घर जाने के लिए उन्होंने एक निजी बोलेरो वाहन किया, जिसमें चालक सहित दो लोग सवार थे। आरोप है कि रास्ते में जलपान के बहाने बिस्किट और चाय दी गई, जिसक...