शाहजहांपुर, मार्च 26 -- पुवायां। नगर के कसभरा तकिया मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र की संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए एक युवक पर आरोप लगाया है। बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। धनीराम ने बताया कि 23 मार्च को गांव हरना निवासी एक व्यक्ति उनके पुत्र अजय पाल को काम के लिए घर से ले गया था। अगले दिन उसे बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से घर भिजवा दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक को नशीला पदार्थ देकर मारा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...