आरा, जुलाई 29 -- -गड़हनी थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर महिला चोर को पटना से पकड़ लायी पुलिस -ढाई लाख रुपये नगद, सोने का तीन झुमका, तीन मंगलसूत्र, तीन चेन और एक किलो चांदी बरामद -रिश्तेदार बन घरों में पहुंचती और नशा खिलाकर चोरी कर लेती थी जेवर और रुपये आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गड़हनी थाने की पुलिस ने नशा खिलाकर घरों से चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। वह पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र के एतवारूपुर गांव निवासी रंजीत पासवान की पत्नी सीमा देवी है। तकनीकी साक्ष्य के जरिए उसे मंगलवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी के ढाई लाख रुपये नगद रुपए, सोने का तीन झुमका, तीन मंगलसूत्र, तीन चेन और एक किलो चांदी बरामद किया गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया...