बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने नशीला पदार्थ खिलाकर जमीन की रजिस्ट्री करा लेने का आरोप लगाया है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कलवारी पुलिस ने दो नामजद आरोपितों व दो गवाहों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र के बैजलपुर निवासी रामहरीश ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन्हें विपक्षियों ने कचहरी बुलाया और फिर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उनकी भूमिधरी जमीन की रजिस्ट्री विपक्षियों ने करा ली। जब इसकी जानकारी हुई तो आरोपितों से मुलाकात की। इस पर वह लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रकरण में कलवारी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रमोद कुमार निवासी राजपुर बैरिहवां थाना कलवारी, बुद्धप्रिय मौर्या निवासी परेवा पिपरपाती थाना लालगंज और दो गवाह नाम पता अज्ञ...