प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के निरंजन का पुरवा गांव निवासी रामदास यादव का 35 वर्षीय बेटा शिवशरण यादव शहर में रहता है। शहर से वह गांव बस से आ रहा था। जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके पास रहे नकदी, सामान आदि हजारों का सामान उड़ा दिया। बस परिचालक ने युवक को अचेतावस्था में कुंडा नगर में उतार दिया। आसपास के लोगो ने एंबुलेंस बुलाकर युवक को सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...