कुशीनगर, मार्च 23 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा में परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज एक 22 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।खड्डा क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा बुजुर्ग निवासी अनिरुद्ध यादव की 22 वर्षीय बेटी संध्या का परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस पर परिजनों ने उसे फटकार लगा दिया, जो संध्या को नागवार लगी और घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गम्भीर देख...