देवघर, नवम्बर 27 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नंदन पहाड़ के समीप एक दुकान में नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की आशंका पर मंगलवार देर शाम छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान में अवैध रूप से नशीले उत्पादों का कारोबार चलता है। टीम गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान की पूरी तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध सामग्री बरामद होने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि पुलिस ने बरामद नशीना पदार्थों के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दुकान में मौजूद एक व्यक्ति को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दुकान से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही थी या किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा मामला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...