नशीला दवा छिड़ककर घर से लाखों की चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के तुर्की तुरहाटोली गांव के शिवनाथ बैठा के घर में बदमाशों ने नशीला दवा छिड़ककर परिवार के लोगों को बेहोश कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि रविवार को गृह स्वामी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना शनिवार रात की है। गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने नशीला दवा छिड़क कर गृहस्वामी और उनकी पत्नी चुनिया देवी को बेहोश कर दिया। इसके बाद लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने बक्सा में रखे पांच सोने का जिउतिया, दो जोड़ी पायल, पांच जोड़ी नाक में टॉप, दो जोड़ी कर्णफूल, एक जोड़ी चांदी का कंगन सहित 20 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। आभूषण की कीमत करीब डेढ लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अतिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.