समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के तीसवारा बम्मा के समीप बदमाशों ने पिकअप चालक को दिनदहाड़े लूट लिया। बताया जाता है कि पिकअप पर टावर का सामान लदा था। ड्राइवर की निशानदेही पर बनवीरा पंचायत के धनेश्वर राम के बेटे राकेश कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसके द्वारा इसमें अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए दो अन्य लोगों का भी जिक्र गया। तीनों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है। घटना के बारे में मामले के अनुसंधान कर्ता दरोगा सुजीत कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह पटना से पिकअप पर टावर का सामान लोड कर पटना जिला के जेटली निवासी मुनेश्वर राय का बेटा प्रेम कुमार समस्तीपुर जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते में आरोपी ने नशीला पदार्थ खिला दिया। घटनास्थल पर पहुंचते ही उसकी हालत खराब हो ग...