नशा स्वास्थ्य, परिवार और सम्मान को नष्ट करता है: सचिव
रांची, जून 25 -- मांडर, प्रतिनिधि। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सम्मान को नष्ट कर देता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। यह बात भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के अंतर्गत संचालित सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं भारथी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कंदरी की शैक्षणिक सचिव डॉ. दिपाली परासर ने कही। झारखंड नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल, रांची के निर्देशानुसार आयोजित तीन दिवसीय राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान पेंटिंग, स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। गुरुवार को छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राचार्या निहारिका श्रीवास्तव, उप-प्राचार्या अंजेला गाड़ी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.