साहिबगंज, मई 14 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मॉडल कॉलेज, मुरली में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में "नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों युवाओं और नशा सेवन करने वाले लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना था। छात्रों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा रक्षित, मीठी कुमारी, मंपी कुमारी ने अपनी उत्कृष्ट पेंटिंग के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों पुरस्कृत भी किया गया। डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के युवा सस्ते एवं नए प्रकार के नशों की गिरफ्त में आकर अपने तन, मन और धन क...