जहानाबाद, अगस्त 2 -- जागरूक, स्वस्थ एवं जिम्मेदार युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत पीएम के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत निर्माण का संकल्प जहानाबाद, नगर संवाददाता। मेरा युवा भारत एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत एसएस कॉलेज जहानाबाद में प्रधानमंत्री के संबोधन का युवाओं के बीच लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सकारात्मक एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। program में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष, जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, जिले के विभिन्न विद्यालय...