घाटशिला, मार्च 2 -- मुसाबनी। बलदेव दास संतलाल सरस्वती विद्या मंदिर में 'नशा मुक्ति अभियान' के अंतर्गत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के जाने-माने चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विवेक ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी प्रस्तुति दिखाते हुए तंबाकू सेवन से होने वाली विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव बाबूलाल सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के आचार्य युधिष्ठिर साहू, जीवानंद पॉल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने तंबाकू स...