गढ़वा, जून 23 -- गढ़वा। राज्य सरकार के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को लेकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज, एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ,प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला टोपनों एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी के द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया गया। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के लिए चला जागरूकता अभियाननशा मुक्ति का अभियान इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा नशे के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी लोग तन मन के साथ लगकर आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि नशे की वजह से जिंदगी बर्बाद हो जाती हैं। इसी को देखते हुए गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। वहीं एसडीप...