साहिबगंज, जून 24 -- बोरियो, प्रतिनिधि। मादक पदार्थो के बिक्री एवं सेवन के खिलाफ प्रखंड के पीएम श्री केजीबीभी में वार्डन अनिता कुमारी के नेतृत्व में बुधवार को नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाया गया। वार्डन ने कहा कि नशा जीवन को नाश करता है। इसके बेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियां शरीर को होती हैं। शिक्षकों व छात्राओं ने नशा जीवन को त्याग करने की शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...