देहरादून, जून 26 -- हरिद्वार। नशा केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। इसके खात्मे के लिए सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक और आध्यात्मिक संगठनों की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। यह बातें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहीं। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और अखिल विश्व गायत्री परिवार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत देशभर में नशे और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। विश्व मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गा...