फरीदाबाद, दिसम्बर 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि नशा समाज को पूरी तरह तबाह करता है। इससे सभी को दूर रहने की जरूरत है। मंत्री शनिवार को आर्य युवा समाज द्वारा नशे के खिलाफ आयोजित 100 कुण्डीय विशाल हवन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर उपस्थित विधायक धनेश अदलखा ने नशा-मुक्त मुहिम को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि नशा सिर्फ आर्थिक हानि का कारण नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से पूरे परिवार और समाज को नष्ट करने वाली गंभीर बुराई है। उन्होंने कहा कि यह 100 कुण्डीय हवन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कार और संकल्प का संगम है, जिसने समाज को नशा-मुक्त राष्ट्र की दिशा में प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आर्य स...