गंगापार, मार्च 30 -- सिरसा कस्बे में स्थित लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज में सोमवार को नशामुक्ति अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य महेन्द्र कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद रही डॉ दिव्या श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं में जिस प्र्रकार से तेजी के साथ नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, समाज व देश के लिए चिन्ता का विषय है। इसे रोकने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को आगे आने की आश्यकता है। कहा कि नशा से शरीर व आत्मा दोनों के लिए कष्टकारी है। कार्यशाला में उपस्थित रहे बीएससी के छात्र सत्यम पांडेय, गौरव पांडेय ने नशामुक्ति पर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी युवाओं को इसके प्रति जागरूक होना जरूरी है। युवाओं में अक्सर गुटखा खाने की आदत हो गई है, इसके सेवन से कैंसर जैसी घातक जानलेवा बीमारी हो रही है। इससे बचने क...