हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। पूर्व में नशा सप्लाई करते हुए पकड़े गए गुंडा एक्ट के दो आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। इसके अलावा इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए सत्यापन की कार्रवाई की गई। ऑपरेशन प्रहार के दौरान पुलिस ने पूरे जिले में बड़ी संख्या में चालानी कार्रवाई की।एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर तीन से सात अप्रैल तक ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए पकड़े गए वनभूलपुरा निवासी सलमान और मोहसिन को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। दोनों पर पूर्व में गुंडा एक्ट लग चुका है। इसके अलावा पुलिस ने सात शातिर वांछित इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 484 संदिग्धों का सत्यापन हुआ। 111 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट की कार्रवाई की ...