बोकारो, मई 28 -- बेरमो, प्रतिनिधि। स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुग्दा में ड्रग्स के दुरुपयोग को रोकने को लेकर जागरूकता अभियान सभी प्रशिक्षुओं के बीच चित्र प्रतियोगिता के साथ चलाया गया। ड्रग का दुष्प्रभाव में प्रशिक्षकों ने भाग लिया तथा अपने भावों को चित्र के माध्यम से उकेरते हुए कई प्रकार के चित्रांकन प्रस्तुत किए। यह अभियान झारखंड सरकार गृह कर एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय के निर्देश पर महाविद्यालय में एनएसएस तथा आईक्यूएसी के माध्यम से संपन्न किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम प्रसाद तथा सहायक प्राध्यापक जयश्री साह के संयुक्त मार्गदर्शन में यह संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रशिक्षु छात्र अध्यापिका मेघा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थ...