पिथौरागढ़, जून 22 -- डीडीहाट। नगर में गाड़ियों से लगने वाले जाम व युवाओं को नशे से निजात दिलाने को डीडीहाट में अभियान चलाया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने कोतवाल संजय जोशी से वार्ता। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष चुफाल ने कहा कि डीडीहाट में जाम व नशाखोरी की समस्या बढ़ रही है। जिसे हल करने को पुलिस को गंभीरता से कार्य करने होंगे। कोतवाल जोशी ने कहा की सामूहिक जागरूकता व पुलिस प्रशासन के माध्यम से नगर में हो रही समस्यायों को दूर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नशा व जाम से निजात दिलाने को लेकर हुई बैठक यह भी पढ़ें- नशा व जाम से निजात दिलाने को चलेगा अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...