पटना, अगस्त 2 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन ने कहा कि नशा व्यक्ति को कमजोर बनाता है, जबकि अनुशासन उसे मजबूत बनाता है। राज्यपाल ने रविवार को लोकभवन से 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाग लिया। अभियान का वर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। राज्यपाल ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति के राष्ट्रीय अभियान से जोड़कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। युवाओं से उन्होंने आग्रह किया कि वे निराशा को कभी अपनी पहचान न बनने दें और न ही उसे नशे की ओर बढ़ने का कारण बनने दें। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त-विकसित भारत बनाने का युवाओं ने लिया संकल्प उन्होंने युवाओं से अपने चरित्र को मजबूत बनाने, अपने सम्मान की ...