शाहजहांपुर, जून 24 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर में शासन के निर्देशानुसार नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर पूनम ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

नशे के दुष्प्रभाव इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रोफेसर रूपांशुमाला ने कहा कि नशे की लत परिवारों को तोड़ने के साथ-साथ समाज में अपराध को भी बढ़...