दुमका, अगस्त 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में रविवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 125 चयनित शिक्षण संस्थानों के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम से किया। यह भी पढ़ें- मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का हुआ सीधा प्रसारणकार्यक्रम में उपस्थितगण इन संस्थानों में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का चयन विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय रहा। राष्ट्रिय सेवा योजना के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर, कुलसचिव डॉ. अब्दुस सत्तार, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीणा निलीमा लकड़ा, विज्ञान संकायाध्यक्ष ...