नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- नई दिल्ली, व.सं। खाप पंचायत पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार से मुलाकात की। इस दौरान युवाओं से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की। उन्होंने खाप के साथ मिलकर नशा विरोधी अभियान चलाने के लिए पुलिस से सहयोग मांगा है। इससे पहले भी पंचायत ने द्वारका जिले में पुलिस के साथ मिलकर नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देने, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और नशे की समस्या से दूर रहकर एक योग्य जीवन बनाने की सही दिशा दिखाने के लिए पहल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...