नशा में तस्करी में फरार चल रहा कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार
रुडकी, जुलाई 10 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुख्यात नशा तस्कर और हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके संपर्क में रहने वालों को चिह्नित कर रही है। पुलिस के अनुसार, सलमान निवासी पीरपुरा, मंगलौर के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वह लगातार नशे के कारोबार में सक्रिय था और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने का काम कर रहा था। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेजी गई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.