जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ, सुरक्षित और प्रगतिशील समाज का आधार है: डीसी जामताड़ा, प्रतिनिधि। नशामुक्ति अभियान को सशक्त बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को डीसी रवि आनंद ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ हीं यह संदेश दिया कि नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ, सुरक्षित और प्रगतिशील समाज का आधार है। उन्होंने जिले के आमजनों खास कर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशे के दुष्प्रभावों को समझें, नशे से दूर रहें एवं दूसरों को भी नशे के प्रभाव से दूर करने में अपना सक्रिय योगदान दें। जिला समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से नशे के नुकसान, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान आदि के बारे में बताया जाएगा। मौके ...