साहिबगंज, अगस्त 13 -- साहिबगंज। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं साहिबगंज जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के मार्गदर्शक अभियान '10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान 2026' के तहत जागरुकता एवं शपथ समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। स्थानीय चौक बाजार स्थित अमख पंचायत भवन में उक्त कार्यक्रम हुआ। मौके पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्मा कुमारीज संस्थान बिना किसी स्वार्थ के दिन-रात आध्यात्मिकता, नैतिकता और मानव सेवा के दीप जलाकर समाज को नई दिशा दे रहा है। उनका यह प्रयास वास्तव में वंदनीय है। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी : डीएमकार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम में उपस्थित व सहभागी मारवाड़ी सम्मेलन,अमख पंचायत, मारवाड़ी ब्राह्मण पंचायत, मारवाड़ी य...