पलामू, जून 11 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले में नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय परिसर से नशा मुक्त जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में पहुंचकर लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशा मुक्ति के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। उपायुक्त ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने तथा इसके अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। समाज, विशेषकर किशोरों और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी...