लातेहार, जून 10 -- लातेहार,संवाददाता। राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। अभियान 10 जून से 25 जून 2026 तक चलेगा। यह भी पढ़ें- संध्याफेरी-कार्यशाला में नशे से दूर रहने को किया जागरूकअभियान का शुभारंभ डीसी संदीप कुमार व एसपी कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर डीसी संदीप कुमार ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के सपनों, भविष्य और परिवार को भी बर्बाद कर देता है। नशे की लत से ग्रसित लोगों, विशेषकर युवाओं और बच्चों में कई प्रकार की मानसिक एवं शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती है...