बोकारो, जून 16 -- कथारा। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई एवं निषिद्ध मादक पदार्थ सेल के संयुक्त तत्वावधान में केबी कॉलेज बेरमो के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता और कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मादक पदार्थ दुरूपयोग सेल डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को कॉलेज कैंपस में नशा मुक्त समाज हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, परीक्षा नियंत्रक डॉ साजन भारती, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के स्वयंसेवक व छात्र छात्राएं कॉलेज कैंपस को नशा मुक्त बनाने हुए हस्ताक्षर अभियान में शामिल रहे。

नशा मुक्त समाज निर्माण प्राचार्य ने बताया नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान एक सशक्त व प्रभावी कदम है।...