धनबाद, मार्च 10 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर समाहरणालय से 200 से अधिक महिलाओं ने स्कूटी रैली निकलकर नारी शक्ति का संदेश दिया। साथ ही नशा मुक्त व बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प लिया। रैली को डीसी आदित्य रंजन तथा एसएसपी प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमवार की यह रैली समाहरणालय से सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची। रैली को रवाना करने के बाद डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी के अधिकारों, समानता तथा उनके सामाजिक, आर्थिक योगदान के सम्मान और सशक्तीकरण का वैश्विक प्रतीक बन गया है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं का संघर्ष, उनकी उपलब्धियां, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सहित अन्य क्षेत्र में उनके योगदान को पहचान मिली है। डीसी ने कहा कि जिले में भी महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। महिलाओं को ...