पटना, अक्टूबर 6 -- शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नशा मुक्त विद्यालय (एनएमवी) पहल के क्रियान्वयन में बिहार सरकार के प्रयासों की सराहना की है। विभाग ने कहा कि बिहार द्वारा नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल पर स्कूलों को ऑनबोर्ड करने और स्व-मूल्यांकन और स्व-घोषणा के लिए स्कूलों को प्रेरित करने में किए गए प्रयास अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए उपयोगी होंगे। बिहार इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन कर अन्य राज्यों के स्कूलों के लिए आइडियल के रूप में सामने आएगा। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पीएसीई अनुभाग की ओर से निदेशक एमएल ने शिक्षा विभाग बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सराहना की है। इसी क्रम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक नशा मुक्त व...